इस्लामपुर में लोजपा (R) की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बहुजन भीम संवाद रैली को लेकर तैयारियां शुरू

0
IMG-20250527-WA0061

इस्लामपुर (नालंदा) : लोजपा (रामविलास) नालंदा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट के नेतृत्व में मंगलवार को इस्लामपुर प्रखंड के बुढ़ानगर स्थित लोजपा (R) कार्यालय में एक दिवसीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन की इकाई को मजबूती प्रदान करना और आगामी बहुजन भीम संवाद समागम रैला की तैयारियों को गति देना रहा।

बैठक में इस्लामपुर विधानसभा प्रभारी बिपिन बिहारी उर्फ पिंटू मुखिया, सह प्रभारी दीनानाथ यादव, जागेंद्र कुमार, ललन पासवान, राष्ट्रीय महासचिव (अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ) श्रवण मिस्त्री, मोहम्मद अकबर खां, प्रखंड अध्यक्ष राजनंदन पासवान, कुनाल पासवान, धर्मेंद्र पासवान समेत लोजपा (R) नालंदा परिवार के अनेक सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज की आवाज को बुलंद करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ जुट जाएं। इस्लामपुर विधानसभा से रैली की तैयारियों को लेकर रणनीति तय की गई और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया।

सभी पदाधिकारियों ने बैठक में एकजुटता का परिचय देते हुए रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *