महिला शक्ति के साथ जन सुराज मजबूत, हर घर पहुंचेगा प्रशांत किशोर के विचार – तनुजा कुमारी

0
IMG-20250913-WA0135

बिहार शरीफ (नालंदा) : जन सुराज पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नालंदा जिला परिषद अध्यक्ष तनुजा कुमारी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर जन सुराज को समर्थन दिया।

बिहारशरीफ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तनुजा कुमारी ने कहा कि बिहार में बदलाव की बयार बह रही है और लोग नई राजनीति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा – हमने भी जन सुराज को समर्थन देने का फैसला किया है। अब हमारा संकल्प है कि प्रशांत किशोर जी के विचारों को हर घर-हर गली तक पहुंचाया जाए।

इस मौके पर तनुजा कुमारी के साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी जन सुराज का दामन थामा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर तनुजा कुमारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा – “जन सुराज में जो भी दायित्व मिलेगा, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी। पार्टी भविष्य में जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे जरूर पूरा करूंगी।

इस अवसर पर पूर्व महापौर दिनेश प्रसाद ने कहा कि “जन सुराज आज बिहार की जनता की जरूरत बन गई है। बिहार बदलाव चाहता है और उसका एकमात्र विकल्प प्रशांत किशोर हैं।

वही डॉ. प्रियदर्शी अशोक ने कहा की हम सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ रहे, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य है जनता का राज स्थापित करना और बिहार को एक नई दिशा देना है।

महिला जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाना है।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता अमित पासवान, जिला महिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा, जिला अभियान समिति संयोजक संजीव कुमार, डॉ. प्रियदर्शी अशोक, शशिकान्त कुमार, शोभा देवी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *