सरमेरा के तिरंगा पैलेस में अतिपिछड़ा विकास मंच का होली मिलन समारोह संपन्न

0
20260228_155625

शंकर कुमार की रिपोर्ट,

सरमेरा, नालंदा। सरमेरा प्रखंड स्थित तिरंगा पैलेस में शनिवार को अतिपिछड़ा विकास मंच की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सीताराम सिंह चंद्रवंशी ने की। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सीताराम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी आपसी मतभेद भुलाकर रंग-अबीर लगाएं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं। उन्होंने समाज में एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया।

1001284792

सभा को संबोधित करते हुए अरविंद धानुक ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज को अपनी एकता की शक्ति पहचाननी होगी। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होगा, तभी उसकी राजनीतिक भागीदारी और प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने आपसी मतभेद और लोभ-लालच से दूर रहकर सामूहिक हित में कार्य करने की अपील की।

इस दौरान श्रीकांत प्रसाद ने कहा कि आर.सी.पी. सिंह द्वारा समाज के लोगों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी से आपसी एकता के साथ होली का आनंद लेने की अपील की।

1001284769

कार्यक्रम में अमोद कुमार, रामाश्रय प्रसाद सिंह, श्रवण कुमार, सुदामा महतो, संदीप कुमार, सोनू कुमार, जितेंद्र प्रसाद नायक, अर्जुन प्रसाद, नवीन कुमार, बलिराम मिस्त्री, विरमणि राउत, योगेंद्र प्रसाद, डॉ. विनोद कुमार, दिलीप कुमार, तुलसी महतो और कृष्णनंदन महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *