नगर परिषद हिलसा में भ्रष्टाचार के विरोध में दूसरे दिन भी तालेबंदी, पार्षदों का धरना जारी

0
1001233474

अमर वर्मा की रिपोर्ट

हिलसा (नालंदा)। नगर परिषद हिलसा में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक मनमानी के विरोध में पार्षदों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालेबंदी कर धरना प्रदर्शन किया।

धरने के दौरान उपमुख्य पार्षद दुर्गा देवी ने आरोप लगाया कि मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी के मनमाने रवैये से सभी पार्षद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में पार्षदों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

पार्षदों का कहना है कि दो दिनों के आंदोलन के बावजूद वार्ता के लिए न तो कार्यपालक पदाधिकारी पहुंचे और न ही मुख्य पार्षद ने कोई पहल की।

वहीं वार्ड पार्षद मो. परवेज ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद द्वारा की जा रही लूट-खसोट और अनियमितताओं के खिलाफ वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

धरनास्थल पर पार्षदों ने प्रशासन से शीघ्र वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *