बिहार कैंसर सर्जिकल हॉस्पिटल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

0
IMG-20250119-WA0110

रजनीश (नालंदा) : बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित बिहार कैंसर सर्जिकल हॉस्पिटल में आगामी 26 जनवरी 2025 को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने रविवार शाम को दी। शिविर सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक संचालित होगा। इसमें 25 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुरुष और महिलाएं अपनी जांच करवा सकते हैं।

डॉ. अमित कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की प्रारंभिक पहचान कर लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अक्सर कैंसर का पता अंतिम चरण में चलता है, जिससे मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता है। इस शिविर के माध्यम से शुरुआती लक्षणों की पहचान कर, जरूरत पड़ने पर मरीज की पूरी जांच और इलाज की सुविधा दी जाएगी।

डॉ. अमित कुमार ने कैंसर के संभावित लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि मुंह में छाले, सफेद या लाल धब्बे, गले की आवाज में बदलाव, गर्दन, गले या शरीर के किसी हिस्से में गठान या सूजन, स्तनों से पानी का आना या गांठ, आहार नली में जलन या खाने में कठिनाई, पेट या बच्चेदानी में दर्द और पुरुषों में मूत्र संबंधी समस्याएं इसके प्रमुख संकेत हो सकते हैं।

26 जनवरी को आयोजित होने वाला यह शिविर सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बिहार कैंसर सर्जिकल हॉस्पिटल, नाला रोड, बिहारशरीफ में चलेगा।

डॉ. अमित ने सभी से अपील की है कि वे इस निःशुल्क जांच शिविर में भाग लें और अपनी सेहत की जांच कराएं। उन्होंने कैंसर से बचने के लिए प्रारंभिक जांच और समय पर इलाज को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। यह शिविर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और समय पर इलाज की आवश्यकता को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।

bal bharti page 0001 1024x307 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *