कतरीसराय में होली को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीओ व पुलिस प्रशासन ने की शांति की अपील

0
IMG-20260303-WA0000

गुड्डू कुमार की रिपोर्ट,

कतरीसराय (नालंदा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कतरीसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च गिरियक पुलिस निरीक्षक सुमंत कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्वेता कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

फ्लैग मार्च कतरीसराय थाना परिसर से प्रारंभ होकर कटौना, पटोरिया, दरवेशपुरा, मायापुर, छाछुविगहा, बहादुरगंज, बरांदी, मैरा, बरीठ सहित अन्य गांवों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं जवान भी मौजूद रहे।

मार्च के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न गांवों का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। एसडीओ श्वेता कुमारी ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर सामाजिक समरसता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि होली के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, ताकि सभी लोग हर्षोल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में रंगों के इस पर्व का आनंद उठा सकें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *