रहुई में बाइक पर सवार देसी कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

0
IMG-20260303-WA0001

राकेश कुमार की रिपोर्ट,

सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

रहूई – आगामी होली पर्व को शांति ढंग से मनाने को लेकर गश्ती और चेकिंग बढ़ा दी है इसी क्रम में रहुई थाना क्षेत्र के रहुई बाजार से पुलिस ने बाइक पर सवार एक व्यक्ति को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के गैबी गांव निवासी स्व० अनिल राम के 21 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के रूप में की गई है। सोमवार की शाम 4 बजे प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस रविवार को रात्रि गश्ती कर रही थी इसी दौरान बाजार में मोटरसाइकिल का लाईट बंद कर आ रहे एक व्यक्ति को रोका गया, जहां वह व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल द्वारा उक्त व्यक्ति को पीछा कर पकड़ा गया और तलाशी ली गई। जहां तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के कमर में खोंसा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम और पता पूछने पर उसने अपना नाम रिशु कुमार बताया। पुलिस द्वारा उक्त हथियार के संबंध में जब कागजात की मांग किया तो उक्त व्यक्ति के द्वारा कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। पुलिस ने देशी कट्टा को जब्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर लिया और रहुई थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है इसके साथ ही पकड़ाये गए व्यक्ति का अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। डीएसपी ने लोगों से होली पर्व को आपस में शांति ढंग से मानने को लेकर अपील किया है अगर होली पर्व में कोई भी असामाजिक तत्व के लोग खलल डालता है तो इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दें। इस मौके पर इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज, थानाध्यक्ष ललित विजय, एस आई सुन्नी कुमार, सौरव कुमार समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *