विकसीत भारत यूथ पार्लियामेंट में राज्य के लिए पांच छात्रों का हुआ चयन

0
IMG-20260228-WA0087

लोकतंत्र में युवाओं की सहभागिता जरूरी – बीरेन्द्र कुमार सिंह

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर (नालंदा)। राजकीय डिग्री कॉलेज में चल रहे विकसीत भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में शनिवार को आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पांच बेहतर छात्रों का चयन किया गया। ये राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन सफल छात्रों में पहला स्थान निवेदिता राज सिंह, दूसरा स्थान राजकुमार, तीसरा सुमंत कुमार, चौथा अनन्या गुप्ता और पांचवां पर ज्योति कुमारी रही। कार्यक्रम में भाग लेते हुए बिहार नागरिक परिषद के महासचिव बीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन युवाओं में जोश, उत्साह तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी जरूर है। सभापति जीरो देवी ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। नगर पंचायत सिलाव के मुख्य पार्षद जय लक्ष्मी ने कहा कि युवाओं को आगे आना होगा। जिला प्रोग्राम ऑफिसर आनंद शंकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यूथ पार्लियामेंट युवाओं को संसदीय परंपराओं, संवैधानिक मर्यादाओं एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की गहन समझ प्रदान करता है। प्रतिभागियों की तार्किक प्रस्तुति, अनुशासन एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय राष्ट्र निर्माण से जुड़े ऐसे आयोजनों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कामना ने बताया कि इस जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। राजगीर को नोडल कॉलेज बनाया गया था। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अनुज कुमार सिंह, डॉ. विनीत लाल सहित अन्य शामिल थे। मंच का संचालन डॉ. शारदा कुमारी ने किया तो धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुमार सोनू शंकर ने की। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. मुसर्रत जहां, डॉ. करार, डॉ. शारदा, डॉ. कामना, डॉ. अमर, डॉ. सत्येन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *