राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल कार्यालय में आशुलिपिक विजय कुमार प्रसाद का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

0
20260131_152239

बिहारशरीफ (नालंदा)। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल कार्यालय–02 में आशुलिपिक विजय कुमार प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल और कार्यशैली की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक अभियंता (डिवीजन–02) रंजीत कुमार ने कहा कि उन्हें विजय कुमार प्रसाद के साथ कम समय तक कार्य करने का अवसर मिला, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ किया। यही कारण है कि वे सभी सहकर्मियों के प्रिय बने रहे।

1001222272

वहीं सेवानिवृत्त आशुलिपिक विजय कुमार प्रसाद, जो सिलाव प्रखंड के माधोपुर गांव के निवासी हैं, ने कहा कि नौकरी में प्रवेश के साथ ही सेवा निवृत्ति की तिथि तय हो जाती है। उन्होंने अपने 35 वर्षों के सेवाकाल को याद करते हुए बताया कि उन्होंने समाहरणालय से लेकर राष्ट्रीय उच्च पथ 01 एवं 02 सहित कई स्थानों पर कार्य किया और हर जगह उन्हें सहयोग व सम्मान मिला।

इस अवसर पर उनकी पत्नी मानो देवी, जो सिलाव की पूर्व जिला पार्षद एवं अधिवक्ता हैं, ने बताया कि विजय कुमार प्रसाद पिछले 10 वर्षों से राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, बिहारशरीफ में कार्यरत थे। इससे पूर्व वे जिला एडिशनल कलेक्टर कार्यालय में भी 10 वर्षों तक सेवा दे चुके हैं।

1001222203

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उच्च पथ 01 के कार्यपालक अभियंता जमील अहमद, सहायक अभियंता निशांत कुमार, कनीय अभियंता शंकर कुमार, संजीव कुमार, खुर्शीद आलम, सत्येंद्र कुमार, प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी दिनेश कुमार, विकास कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *