डीएम कुंदन कुमार ने नवनिर्मित ई-लाइब्रेरी भवन का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन का दिया निर्देश

0
IMG-20260206-WA0019

बिहारशरीफ (नालंदा)। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान धनेश्वर घाट, बिहारशरीफ स्थित नवनिर्मित ई-लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने निर्देश दिया कि ई-लाइब्रेरी को यथाशीघ्र क्रियाशील किया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही लाइब्रेरी की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं रखरखाव की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *