कोविल गांव में असामयिक निधन पर परिजनों से मिले धर्मेंद्र चौहान, सरकारी सहायता की मांग
गुड्डू कुमार की रिपोर्ट,
इस्लामपुर (नालंदा)। अति पिछड़ा अनुसूचित जाति/जनजाति विकास मंच के संयोजक सह जिला बीस सूत्री सदस्य एवं पूर्व मुखिया धर्मेंद्र चौहान ने कोविल गांव पहुंचकर स्वर्गीय सुरेश पासवान (46 वर्ष) के असामयिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना प्रकट की।
उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए राज्य सरकार से मांग की कि मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना एवं आकस्मिक दुर्घटना आपदा मद के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन तथा प्रधानमंत्री/राज्य आवास योजना का लाभ देने की भी मांग की।
धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिल सके और परिवार का भरण-पोषण सुचारु रूप से हो सके।
