बाल भारती पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, 77वें गणतंत्र दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज़्बा

0
20260126_101636

बिहार शरीफ । नालंदा जिले के बिहार शरीफ प्रखंड अंतर्गत मामू भागना के समीप स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शान से तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार गौतम ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश के संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की महत्ता को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से देश के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

1001210323 edited scaled

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। झंडोत्तोलन के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के बीच जलेबी का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में संतोष कुमार, चंद्रभानु प्रसाद, शिव शंकर पांडेय, रंधीर कुमार, अनिल कुमार, अनीता कुमारी, राहुल कुमार निराला, रूपा कुमारी, अनुष्का कुमारी, विजय कुमार, बुलबुल सिन्हा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

1001210194

पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन, शांति एवं देशभक्ति का वातावरण बना रहा, जिससे गणतंत्र दिवस समारोह सफल एवं स्मरणीय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *