गिरियक प्रखंड में वीवीजी विधेयक 2025 को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की जागरूकता बैठक आयोजित

0
IMG-20260207-WA0089

गिरियक (नालंदा)। विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीवीजी विधेयक 2025 के सफल क्रियान्वयन और ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को गिरियक प्रखंड के मनरेगा कार्यालय परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार ने की। उन्होंने वीवीजी विधेयक 2025 के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आजीविका सशक्तिकरण से जुड़े पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद ग्रामीण इसका लाभ उठा सकें।

बैठक में अकाउंटेंट अमरेश कुमार और कनीय अभियंता (जेई) राजेश कुमार ने योजना के क्रियान्वयन, तकनीकी प्रक्रिया एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला और पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर बल दिया।

इस अवसर पर संतोष कुमार (प्रमुख प्रतिनिधि), चंदन कुमार (मुखिया, चोरसुआ), फूला देवी (मुखिया, रैतर), विनोद कुमार (पंचायत समिति सदस्य, कन्दोपुर), गोपाल कुमार (वार्ड सदस्य, घोषरामा), टुनटुन कुमार (मुखिया प्रतिनिधि, घोषरामा), अवध प्रसाद (मुखिया, गाजीपुर), राजेश प्रसाद (मुखिया प्रतिनिधि), सुनील सिंह (पंचायत समिति सदस्य, घोषरामा) सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ योजना को सफल बनाने और अधिकाधिक ग्रामीणों तक इसका लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *