शराब के नशे में थाने पहुंचे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप

0
IMG-20250326-WA0115

नालंदा : बड़ी पहाड़ी, थाना लहेरी निवासी विनोद राम (50 वर्ष), पिता जगदीश राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2025 (सोमवार) दोपहर 12:30 बजे, विनोद राम शराब के नशे में लहेरी थाना परिसर पहुंचे और बड़बड़ाने लगे

पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद, उन्हें एक घंटे के भीतर न्यायालय भेज दिया गया

न्यायालय परिसर में बिगड़ी तबीयत

न्यायालय परिसर में ही विनोद राम को अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद, पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पावापुरी विम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया

अस्पताल में मौत

पावापुरी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक शराब के सेवन के कारण विनोद राम कोमा में चले गए थे। इलाज के लिए एक दवा लिखी गई, लेकिन दवा लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई

सीसीटीवी फुटेज से होगी पुष्टि

इस घटना को लेकर विनोद राम के परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया। हालांकि, लहेरी थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से पूरी सच्चाई सामने आ सकती है

bal bharti page 0001 1024x307 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *