जनवितरण प्रणाली विक्रेता रामबाबू पासवान के निधन पर शोक सभा, दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि, जनसेवा को किया गया याद

0
IMG-20260214-WA0206

राकेश पासवान की रिपोर्ट, हरनौत (नालंदा)। हरनौत प्रखंड के कोलावां पंचायत अंतर्गत बरूणतर गांव के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता रामबाबू पासवान के आकस्मिक निधन पर शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई (राज्य खाद्य निगम) गोदाम परिसर के समीप किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष सह वरिष्ठ डीलर ब्रह्मानंद ब्रह्मचारी ने की।

सभा में प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली विक्रेता एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने स्व. रामबाबू पासवान के व्यक्तित्व एवं उनके जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार व्यक्ति बताया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर पीडीएस विक्रेता राजेश कुमार (चेरो) के पिता स्वर्गीय विजय साव के आकस्मिक निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया।

शोक सभा में जनवितरण प्रणाली विक्रेता गजानंद मालवीय, सुनील कुमार उर्फ बबलू, संजीव कुमार, संजय कुमार, राकेश, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार, मुकेश सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। सभा का समापन श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *