पटेल छात्रावास निर्माण को लेकर बिहारशरीफ में गोष्ठी, युवाओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने रखे विचार

0
WhatsApp Image 2026-09-21 at 6.02.21 AM

बिहारशरीफ। पटेल छात्रावास निर्माण की पहल को लेकर रविवार को बिहारशरीफ के टाउन हॉल में पटेल छात्रावास निर्माण संघ, नालंदा के तत्वावधान में गोष्ठी एवं युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल, कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, स्नातक अधिकार मंच के संयोजक डॉ. दिलीप कुमार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने कहा कि छात्रावास निर्माण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि छात्रावास निर्माण को लेकर समाज के लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने इस पहल में समाज के लोगों से सहयोग और सहभागिता की अपील की।

गोष्ठी के दौरान छात्रावास निर्माण की आवश्यकता, निर्माण की संभावित रूपरेखा और समाज की भागीदारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में छात्रावास उपयोगी साबित हो सकता है।

समाजसेवी कौशलेन्द्र कुमार ऊर्फ छोटे मुखिया ने कहा की छात्रावास निर्माण की पहल को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राजा राम मोहन राय, छत्रपति शाहू जी महाराज, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, छत्रपति शिवाजी महाराज, ज्योतिबा फुले, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, शहीद रामफल मंडल, वीरचंद पटेल, फणीश्वरनाथ रेणु, डॉ. भीमराव अंबेडकर और मदन मोहन मालवीय जैसी महान विभूतियों के सामाजिक, शैक्षणिक और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *