बाबा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, मोहल्लेवासियों के सहयोग से बनेगा भव्य मंदिर

0
IMG-20260824-WA0012

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 स्थित न्यू मगध कॉलोनी में बाबा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

मंदिर समिति के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि बाबा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर काफी पुराना है। मंदिर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए इसके पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया। मोहल्ले के लोगों के सामूहिक प्रयास से अब मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में काम शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि करीब 75 फीट लंबे भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और लोग अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक एवं अन्य संसाधनों से सहयोग कर रहे हैं।

1001704898

मंदिर समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि मंदिर का गुंबद करीब 75 फीट ऊंचा होगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में अन्य आवश्यक संरचनाओं का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर मोहल्लेवासियों में काफी उत्साह है और सभी के सामूहिक प्रयास से बाबा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

वहीं, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार ने कहा कि जनता के सहयोग से वार्ड नंबर 23 में मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण में मोहल्ले के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में उनकी ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी पंकज कुमार उर्फ मुन्ना की ओर से पूजन सामग्री एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बाबा नीलकंठेश्वर महादेव से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

1001704482

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी टिंकू कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी वंदना सिंह, पंडित मोनू शास्त्री अरुण पांडे, मंदिर समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष टिंकू सिंह, सचिव सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष नित्यानंद सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार पंकज कुमार ऊर्फ मुन्ना, अनिल कुमार चौधरी, शंभू कुमार, रंजीत कुमार, भोला जी, पवन कुमार समेत नीलकंठेश्वर मंदिर समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *