कॉमनवेल्थ गेम्स में हरनौत के झंडू कुमार दिखाएगा दम, 24 जुलाई को पैरा पावरलिफ्टिंग में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

0
IMG-20260720-WA0006

हरनौत नगर पंचायत स्थित सबनहुआ डीह गांव का होनहार खिलाड़ी झंडू कुमार अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रहा है। झंडू कुमार स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह पैरा पावरलिफ्टिंग की 72 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में 24 जुलाई को अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने के लिए झंडू कुमार आज सोमवार, 20 जुलाई को स्कॉटलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। उसके चयन से पूरे हरनौत प्रखंड क्षेत्र और नालंदा जिले सहित बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि झंडू कुमार अपने शानदार प्रदर्शन से देश के लिए पदक जीतकर लौटेगा।
नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव एवं कोच कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए झंडू का चयन होना न केवल नालंदा, बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि 24 जुलाई तक अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पर झंडू की तस्वीर लगाकर उसका मनोबल बढ़ाएं और उसे अपना समर्थन दें।
झंडू कुमार की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का तिरंगा शान से लहराएगा और नालंदा एवं हरनौत का नाम विश्व पटल पर और ऊंचा करेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *