राजगीर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विकास कार्यों का लिया जायजा

0
WhatsApp Image 2026-06-23 at 8.03.17 PM

राजगीर (नालंदा), संवाददाता। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जदयू नेता नीतीश कुमार मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पर्यटन नगरी राजगीर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजगीर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार सबसे पहले परिसदन पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगीर में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वन विभाग के गेस्ट हाउस तथा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकास परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि राजगीर राज्य का महत्वपूर्ण पर्यटन एवं धार्मिक केंद्र है, इसलिए यहां की आधारभूत संरचनाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।

निरीक्षण कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार पटना के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार, विधायक कौशल किशोर, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, जदयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद सहित पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *