पुनहा से दादा के श्राद्धकर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए बाढ़ गई पोती गंगा स्नान के दौरान डूबी, हुई मौत
रहूई (नालंदा) : रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव से बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट श्राद्धकर्म के बाद शुद्धिकरण स्नान के लिए परिवार के 20 से 25 लोग गए थे। जहां गंगा स्नान के दौरान तीन युवतियां गंगा नदी में डूबने लगी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 2 युवतियों को सुरक्षित बचा लिए जबकि एक युवती गंगा स्नान के दौरान डूब गई। गोताखोर द्वारा डूबे हुए लड़की को पता लगाया। जहां करीब एक घंटे तक काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद कर लिया गया। घटना के बाद परिवार में अचानक चीख-पुकार मच गई। मृतक युवती की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव निवासी सीताराम चौधरी के 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पुनहा गांव से लगभग 20 से 25 लोग दादा के श्राद्धकर्म के बाद शुद्धिकरण स्नान के लिए उमानाथ गंगा घाट पहुंचे थे। इसी दौरान काजल कुमारी समेत तीन युवतियां स्नान करने के लिए गंगा में उतरीं। स्नान के दौरान तीनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवतियों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन काजल कुमारी पानी में डूब गई और तेज धारा रहने के कारण लापता हो गई जिसे करीब एक घंटे बाद युवती के शव को बरामद कर लिया गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काजल के पिता सीताराम चौधरी ने बताया कि तीनों युवतियां एक साथ स्नान कर रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में चली गईं। दो को बचा लिया गया, लेकिन काजल को नहीं बचाया जा सका। परिजन के बीच कोहराम मचा हुआ है।
