अतिपिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने पर जोर, उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव से मिले जदयू महासचिव डॉ. धर्मेंद्र

0
IMG-20260428-WA0039

राजगीर (नालंदा) : बिहार राज्य के उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव से जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव सह वरिष्ठ समाजसेवी एवं दंत चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने मुलाकात कर अतिपिछड़ा समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान डॉ. धर्मेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार की राजनीति में अतिपिछड़ा वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक उनकी हिस्सेदारी को और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया, ताकि समाज के इस वर्ग को समुचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

babycare 1

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अतिपिछड़ा समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं, जिससे इस वर्ग में राजनीतिक जागरूकता और भागीदारी बढ़ी है।

उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने डॉ. धर्मेंद्र के सुझावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जदयू शुरू से ही सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की नीति पर कार्य करती रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अतिपिछड़ा वर्ग सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

गौरतलब है कि बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग की आबादी बड़ी है और राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। ऐसे में इस वर्ग की हिस्सेदारी को लेकर हो रही पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

sofachair 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *