ईद, रामनवमी और छठ को लेकर नालंदा प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक
नालंदा में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट: 574 सीसीटीवी, गश्ती दल और मजिस्ट्रेट तैनात होंगे
कुन्दन कुमार, जिला पदाधिकारी नालंदा एवं भारत सोनी , पुलिस अधीक्षक, नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में जिले भर में आगामी पर्व-त्योहारों ईद-उल-फितर, चिरागा मेला (चादर जुलूस), रामनवमी, चैती छठ पूजा एवं महावीर जयंती के अवसर पर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के क्रम में आगामी पर्व त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

प्रमुख पर्व-त्योहारों की निर्धारित तिथियाँ।
ईद-उल-फितर: 20 मार्च से 21 मार्च 2026
चैती छठ पूजा: 22 मार्च से 25 मार्च 2026
चिरागा मेला / चादर जुलूस: 23 मार्च से 02 अप्रैल 2026
रामनवमी: 27 मार्च से 28 मार्च 2026
महावीर जयंती: 30 मार्च से 31 मार्च 2026
पर्व-त्योहारों के अवसर पर जिले के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
ईद एवं रामनवमी के अवसर पर भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ वाहन गश्ती दल एवं पैदल गश्ती दल भी सक्रिय रहेंगे।
जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही लाइसेंस की अनुमति प्रदान की जाएगी।
बिना लाइसेंस के किसी प्रकार का जुलूस पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।
प्रत्येक 200 व्यक्तियों पर 1 अनुज्ञप्ति जारी की जाएगी।

जुलूस आयोजकों से पहचान पत्र एवं आवश्यक विवरण प्राप्त किए जाएंगे।
किसी भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को जुलूस में वालंटियर्स अथवा आयोजक नहीं बनाया जाएगा।
चैती छठ पूजा के अवसर पर जिले के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,
बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था
इन सभी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित नगर निकायों एवं विभागों को निर्देशित किया गया है।
बिहारशरीफ, हिलसा तथा राजगीर अनुमंडल के विभिन्न घाटों पर प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी।
नगर निगम बिहारशरीफ द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं।
शहर के विभिन्न स्थानों पर कुल 574 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं
जिसमें 494 कैमरे स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत
तथा 80 कैमरे नगर निगम द्वारा लगाए गए हैं।
बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में चयनित स्थानों पर जनरेटर के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था
सभी नगर निकायों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मंदिरों, ईदगाहों तथा अन्य धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
नगर निगम एवं संबंधित विद्युत एजेंसियां मिलकर इन स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश एवं बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराएंगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
चिरागा मेला के अवसर पर भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।
बिहारशरीफ अनुमंडल में
55 स्थानों पर प्रतिनियुक्ति
26 वाहन गश्ती दल
54 पैदल गश्ती दल तैनात किए जाएंगे।
संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति भी सुनिश्चित की जाएगी साथ ही ड्रोन कैमरा के माध्यम से मुख्य मार्गों के सड़को/ छतों पर ईंट, पत्थर की साफ सफाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
आगामी पर्व-त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लॉज, धर्मशाला, होटल, गेस्ट हाउस एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की नियमित जांच कराने का निर्देश दिया गया है।
संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इन स्थानों का लगातार निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए …
