मिर्जापुर गांव में आपसी विवाद में मां-बेटा घायल, अस्पताल में इलाज जारी

0
IMG-20260314-WA0131

राकेश कुमार की रिपोर्ट,

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां और बेटा घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी स्वर्गीय ब्रह्मदेव प्रसाद की पत्नी उर्मिला कुमारी और उनके पुत्र चंद्रमणि कुमार के रूप में की गई है।घायल चंद्रमणि कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी पत्नी घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। झाड़ू लगाने के बाद कचरा किनारे रखने के दौरान उनके गोतिया कमलेश प्रसाद, चंदन कुमार और जयंती देवी ने उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच उनकी मां उर्मिला देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं,लेकिन आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।चंद्रमणि कुमार ने बताया कि जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वह भी घायल हो गए। बाद में होश आने पर उन्होंने अपनी मां को जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा पाया।परिजनों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि उर्मिला देवी मिर्जापुर गांव में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं।
इस संबंध में रहुई थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *