डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता के दौरे पर रोटरी क्लब तथागत ने किए कई जनहित कार्य, अस्पताल चौराहा पर ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन

0
IMG-20260314-WA0111

शंकर कुमार की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ (नालंदा)। रोटरी क्लब तथागत में रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता के आधिकारिक क्लब दौरे के अवसर पर पूरे दिन विभिन्न जनहित और पब्लिक इमेज से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान असिस्टेंट गवर्नर (जोन–10) डॉ. अजीत कुमार तथा रीजनल डायरेक्टर (जोन 9, 10 एवं 11) डॉ. सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल मोड़, बिहारशरीफ में रोटरी पिलर के अनावरण से हुई। इस पिलर पर रोटरी इंटरनेशनल और रोटरी क्लब तथागत का लोगो स्थापित किया गया है, जिससे आम नागरिकों को रोटरी के सेवा कार्यों की जानकारी मिल सके। इसके बाद ऊपरौरा मोड़ से शेखपुरा, पावापुरी और नवादा से बिहारशरीफ आने वाले मार्ग पर एक सांकेतिक सूचना पट्ट (साइन बोर्ड) का उद्घाटन किया गया, जिससे लोगों को दिशा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

इसके पश्चात सभी अतिथि रोटरी स्मृति उद्यान मुरौरा पहुंचे, जहां तालाब के चारों ओर 25 बेगोनवेलिया और गुलमोहर के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, असिस्टेंट गवर्नर, क्लब के पदाधिकारी और मॉर्निंग वॉक टीम के सदस्य शामिल हुए।

इसके बाद सभी अतिथि रोटरी तथागत सहेली सेंटर सुंदरगढ़ भैंसा सुर पहुंचे, जहां ब्यूटीशियन, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी छात्राओं और महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब तथागत द्वारा अस्पताल चौराहा, बिहारशरीफ पर ट्रैफिक बूथ का निर्माण कराया गया। इस ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. नम्रता, रीजनल डायरेक्टर रो. डॉ. सुनील कुमार, असिस्टेंट गवर्नर रो. डॉ. अजीत कुमार सिंह, क्लब अध्यक्ष रो. परमेश्वर महतो, क्लब सचिव रो. मधु कंचन, यातायात विभाग के पदाधिकारी संजय सिंह तथा परियोजना निर्देशक रो. डॉ. नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रोटरी क्लब तथागत की इस पहल से यातायात व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल चौराहे पर तैनात आठ यातायात पदाधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके बीच मिठाइयों का भी वितरण किया गया।

पब्लिक फंक्शन के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. नम्रता और असिस्टेंट गवर्नर डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि रोटरी क्लब तथागत समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रहा है और पब्लिक इमेज के क्षेत्र में भी सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि जनहित में किए जा रहे ऐसे कार्य अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर क्लब में दो नए सदस्यों के रूप में प्रशांत भदानी और ई. विपिन कुमार भास्कर को रोटेरियन के रूप में शामिल किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. डॉ. नीरज कुमार, रो. अनिल सैनी, रो. अमित कुमार, रो. ऋषभ जैन, रो. बिपिन भास्कर, रो. जोसेफ टी.टी., रो. अनिल कुमार, रो. अशोक कुमार, रो. मंजू प्रकाश, रो. महेश लोहानी, रो. विश्व प्रकाश, रो. कुमारी किरण, रो. रश्मि दास, रो. डॉ. इंद्रजीत कुमार, रो. संजीव दास, रो. अमित भारती, रो. ई. अरविंद कुमार तथा मॉर्निंग वॉक टीम के सदस्यों सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *