प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
IMG-20260314-WA0094

शंकर कुमार की रिपोर्ट,

एमएसएमई-विकास कार्यालय, पटना द्वारा आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों एवं युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं विशेषकर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले प्रशिक्षण, टूलकिट सहायता, वित्तीय सहायता, डिजिटल लेन-देन, उद्यम पंजीकरण एवं मार्केटिंग समर्थन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) से श्री गोपाल उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, आधार आधारित बैंकिंग, खाते से जुड़े लाभ तथा सरकारी योजनाओं के भुगतान प्रणाली के बारे में जानकारी दी।

1001315608

साथ ही कार्यक्रम में सुश्री सोनल पटेल एवं सुश्री कविता ने बतौर प्रशिक्षक प्रतिभागियों को योजना की प्रक्रिया, पात्रता, प्रशिक्षण के लाभ तथा उद्यमिता के अवसरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित कारीगरों एवं उद्यमियों ने योजना के प्रति गहरी रुचि दिखाई तथा सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे अवसरों का लाभ उठाने की इच्छा व्यक्त की।

एमएसएमई-विकास कार्यालय, पटना द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *