नालंदा समाहरणालय में लगा बड़ा स्वास्थ्य शिविर, कैंसर से लेकर बीपी-डायबिटीज तक हुई जांच; डीएम कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी ने किया निरीक्षण

0
IMG-20260314-WA0047

शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ (नालंदा)। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया।

जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों और पदाधिकारियों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। शिविर में कैंसर स्क्रीनिंग, आंखों की जांच, महिला रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी) रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर तथा पेट से संबंधित रोगों की जांच और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

1001315283

इस दौरान बड़ी संख्या में समाहरणालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।

स्वास्थ्य शिविर का स्थलीय निरीक्षण जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित चिकित्सकों व कर्मियों से जानकारी प्राप्त की।

1001315280

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को समय पर स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा मिलती है, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *