राजगीर में 5 अप्रैल को जुटेंगे बिहार भर के आरएमपी डॉक्टर, जनजीवक संघ की राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में मिलेगा गंभीर बीमारियों के उपचार का प्रशिक्षण

0
IMG-20260311-WA0066

शंकर कुमार की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ (नालंदा)। जनजीवक संघ बिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सक्रिय सदस्य डॉ. विपिन कुमार सिन्हा ने कहा कि पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिसनरों (आरएमपी) का राज्य स्तरीय सम्मेलन आगामी 5 अप्रैल 2026 को राजगीर स्थित सरस्वती भवन में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पटना एवं बिहारशरीफ के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक आरएमपी सदस्यों को गंभीर बीमारियों की पहचान, प्राथमिक उपचार तथा आवश्यक चिकित्सकीय प्रशिक्षण देंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन का ऑर्गेनाइजर चेयरमैन डॉ. विपिन कुमार सिन्हा को बनाया गया। वहीं कार्यक्रम की सफल तैयारी के लिए 11 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया, जिसका प्रभारी संघ के सचिव डॉ. संजय कुमार को बनाया गया है।

बैठक में संघ के उपाध्यक्ष डॉ. किशोरी प्रसाद, डॉ. शशि भूषण प्रसाद, डॉ. भोला प्रसाद, डॉ. देवेंद्र प्रसाद, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. ओम प्रकाश, कुंदन कुमार, डॉ. प्रमोद पंडित सहित दर्जनों सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. संजीव कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *