रोटरी इंटरनेशनल के 121वें स्थापना दिवस पर मेगा हेल्थ कैंप एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित, 800 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

0
IMG-20260224-WA0061

शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट,

रोटरी इंटरनेशनल के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब तथागत द्वारा ग्राम करड़ा में एक विशाल मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 800 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ उठाया।

इस सेवा परियोजना के मार्गदर्शक रोटेरियन डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, परियोजना निदेशक रोटेरियन डॉ. नीरज कुमार तथा पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अशोक कुमार रहे। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

1001276702

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। इनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदेश्वर प्रसाद, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा एवं डॉ. अभिनव कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. दीना नाथ वर्मा एवं डॉ. इंद्रजीत कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विभाष प्रियदर्शी तथा महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीति सिन्हा शामिल रहे। इसके अतिरिक्त पीपीएच रो. विश्वा प्रकाश, रो. संजीव कुमार एवं एमडब्ल्यू टीम का भी सहयोग रहा।

ग्राम करड़ा के मुखिया एवं पंचायत सचिव की उपस्थिति में सभी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मिथलेश कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एक हजार पौधों का वितरण भी किया गया, जिसमें मिशन हरियाली नूरसराय का विशेष सहयोग रहा। करड़ा एवं पैजना गांव के ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण कर हरित अभियान को बढ़ावा दिया गया।

1001276843

कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के बच्चों एवं 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के बीच ‘नाम लिखो प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। साथ ही मध्य विद्यालय करड़ा में बच्चों के लिए लाइब्रेरी की स्थापना तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर चिलर का अधिष्ठापन कर उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर क्लब सचिव रो. मधु कंचन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सभी चिकित्सकों, क्लब सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

रोटरी क्लब तथागत ने पुनः संकल्प लिया कि वह भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार सेवा कार्य करता रहेगा और रोटरी के मूल मंत्र “Service Above Self” की भावना को आगे बढ़ाता रहेगा।

इस कार्यक्रम में इंटरेक्ट क्लब ऑफ संत जोसफ स्कूल के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यगण सहित पूर्व अध्यक्ष रो. अनिल कुमार, रो. राजन अग्रवाल, रो. मंजू प्रकाश, रो. रश्मि दास, रो. जोसेफ टी.टी., रो. अरुण कुमार वर्मा, रो. प्रशांत भदानी, रो. ई. अरविंद कुमार सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *