टाडापर गांव के बाहर 405 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, पराली के ढेर में छिपाकर रखी थी खेप

0
IMG-20260224-WA0071

वेना। वेना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के टाडापर गांव के बाहर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के बाहरी इलाके में अवैध रूप से शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान कुटी (पराली) के ढेर में छिपाकर रखी गई रॉयल स्टॉक ब्रांड की 375 एमएल की कुल 45 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 405 लीटर बताई जा रही है। शराब को इस तरह छिपाया गया था कि किसी को आसानी से संदेह न हो सके।

पुलिस ने मौके से शराब की पूरी खेप जब्त कर ली और अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस अब शराब तस्कर की पहचान करने में जुटी है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

थाना पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि शराब की खेप क्षेत्र में अवैध बिक्री के उद्देश्य से लाई गई थी। मद्य निषेध कानून के तहत अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *