दैली गांव स्थित जोगना के पास नवनिर्मित मंदिर में सूर्य देव की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन हुआ शुरू
राकेश पासवान की रिपोर्ट,
सांसद और स्थानीय विधायक हुए शामिल
हरनौत प्रखंड क्षेत्र के नेहुसा पंचायत अंतर्गत दैली गांव स्थित जोगना सूर्य मंदिर में रविवार की सुबह 11:30 सूर्य देव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वही मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं स्थानीय विधायक हरिनारायण सिंह कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर लोगों का हौसला बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने सांसद और विधायक को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। विधायक के द्वारा नवनिर्मित मंदिर का फिता काटकर उद्घाटन भी किया गया।विधायक हरि नारायण सिंह ने नवनिर्मित मंदिर के पास एक यात्री शेड बनाने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। बता दे की 5 दिवसीय भक्ति अनुष्ठान कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्ति में का माहौल बना हुआ है। सूर्य देव की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मंदिर के पास बने मंडप में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हो गया। हरे राम हरे कृष्ण के जाप से पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर हो उठा है। बता दे की अखंड कीर्तन में आसपास के कई गांव से दर्जनों कीर्तन मंडली भी शामिल हुए हैं। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि अखंड कीर्तन समाप्त होने के बाद विशाल भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। वही मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, हरनौत प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश पासवान, कार्यकर्ता रविकांत शर्मा, लक्ष्मण कुमार, महंत देवन दास, आचार्य मुरलीधर पांडे,शत्रुघ्न, कपिल, बिट्टू, राजन, गजानंद, रविंद्र, पंकज समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।
