हासनचक गांव के नवनिर्मित शिव मंदिर में 22 फरवरी से 7 दिवसीय भक्ति अनुष्ठान व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

0
IMG-20260211-WA0030

राकेश कुमार की रिपोर्ट, हरनौत (नालंदा)। हरनौत प्रखंड क्षेत्र के डिहरी पंचायत अंतर्गत हासनचक गांव स्थित पासवान टोला में नवनिर्मित शिव मंदिर में 22 फरवरी से सात दिवसीय भक्ति अनुष्ठान एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए वाल्मीकि पासवान ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से शिव मंदिर का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूजा-पाठ एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ रुद्र महायज्ञ एवं संत मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन 22 फरवरी को गांव की कन्याओं एवं महिला श्रद्धालुओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।

1001246558

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 23 फरवरी को पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश, 24 फरवरी को अरणी मंथन, 25 फरवरी को शिव परिवार नगर भ्रमण, 26 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड कीर्तन तथा 28 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा, भक्ति अनुष्ठान के दौरान हरनौत बाजार स्थित जीवन हेल्थ केयर अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं दवा वितरण भी किया जाएगा। वहीं 15 फरवरी को एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यकर्ता पप्पू पासवान ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए वाराणसी से शिव परिवार की प्रतिमा मंगाई गई है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल है और इसे सफल बनाने के लिए ग्रामवासी तन-मन से जुटे हुए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *