नगरनौसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रायफल, कट्टा और 18 कारतूस के साथ तीन दबोचे गए

0
IMG-20260209-WA0024

रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नगरनौसा (नालंदा)। नगरनौसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक रायफल, एक देशी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस तथा एक बिंडोलिया बरामद की है।

थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सलेमपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार के घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे से एक देशी कट्टा, एक रायफल, 18 जिंदा कारतूस और एक बिंडोलिया बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर राजीव कुमार और किशोर प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी अवैध आग्नेयास्त्रों का उपयोग क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने और लोगों को डराने-धमकाने के लिए करते थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा के अलावा सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, विमल कुमार तिवारी, रमेश प्रसाद, धर्मेंद्र यादव तथा सिपाही अनिकेत कुमार, दिनेश कुमार, काजल कुमारी और राज कुमार शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *