रेड क्रॉस सोसाइटी का साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

0
IMG-20260208-WA0067

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट

बिहारशरीफ (नालंदा)। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा द्वारा रविवार को विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में साप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जरूरतमंद एवं निसहाय लोगों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।

शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जांच करवाने आए लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया। संस्था ने जानकारी दी कि यह स्वास्थ्य जांच शिविर आगे भी प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

1001240182

शिविर में कुल 150 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी ने 25, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह ने 50 तथा फिजिशियन डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार और डॉ. रश्मि कुमारी ने करीब 60 मरीजों की जांच की। इसके अलावा डॉ. अमरदीप नारायण ने 10, डॉ. रवि कुमार ने 10, डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम ने 20 तथा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार ने 21 मरीजों का इलाज किया। साथ ही 50 लोगों की मधुमेह (शुगर) जांच भी की गई।

शिविर में डॉ. प्रदीप कुमार सिंह (ऑडियोलॉजिस्ट) सहित सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की समस्याएं सुनकर उचित परामर्श एवं उपचार दिया।

आयोजन को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार तथा आजीवन सदस्य प्रमोद पंडित, नागेंद्र कुमार, बृज बिहारी, चंद्रमणि कुमार, वीरश कुमार, राकेश कुमार पंकज, प्रो. स्वधर्म कुमार, साधु शरण प्रसाद, शंभू कुमार कश्यप, एएनएम मुस्कान कुमारी, डॉ. एस.एम. मुजफ्फर जमाल, आकाश रोशन, रागिनी कुमारी, अरुण कुमार और संजय कुमार समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मरीजों के पंजीकरण, कतार प्रबंधन और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में सहयोग दिया।

लोगों ने रेड क्रॉस टीम की सेवा भावना और समर्पण की सराहना करते हुए इसे शिविर की सफलता का मुख्य आधार बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *