स्व. कृष्ण बल्लभ प्रसाद की 25वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ
रानी सिन्हा की रिपोर्ट
इसलामपुर ( नालन्दा ) इसलामपुर के पूर्व विधायक जन नेता स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ प्रसाद की 25 वीं पुण्य तिथि धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इसलामपुर नगर के गया रोड स्थित गांधी मेमोरियल खानकाह हाई स्कूल के खेल मैदान मे कृष्ण बल्लभ एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्ण वल्लभ प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र सह इसलामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सह ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन अधिवक्ता ने अपने समर्थकों के साथ इसलामपुर नगर के के०बीo चौक स्थित स्व० कृष्ण बल्लभ प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया / पुण्यतिथि के अवसर पर गया रोड खानकाह हाई स्कूल के मैदान मे लगे चिकित्सा शिविर मे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और चिकित्सा शिविर का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक राकेश कुमार रौशन ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश कुमार रौशन ने कहा कि इसलामपुर के पूर्व विधायक स्व० कृष्ण वल्लभ प्रसाद की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इसलामपुर खानकाह हाई स्कूल के मैदान मे कृष्ण वल्लभ एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सह दवा वितरण शिविर लगाया गया है। इस चिकित्सा शिविर मे सभी विभाग के चिकित्सक शामिल हुए। जिसमें दंत रोग विशेषज्ञ डॉ० अनन्या रौशन ,डॉ० दीपक बात्सल्य , डॉ तल्हा सिद्दीकी , डॉ स्मृति विजय , स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ भारती कुमारी, डॉ नीतू,जेनरल सर्जन डॉ० किसलय कांत ,जेनरल सर्जन शुगर स्पेशलिस्ट डॉ अमरेंद्र कुमार , हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विद्यानाथ कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार , डी ओ डॉ राजीव कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ब्रजेश कुमार डॉ राजाराम यादव , डॉ संत कुमार डॉ शशि रंजन सहित कई रोगों से संबंधित दर्जनों विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे। निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे रोगियों को देखने के लिए दर्जनों स्टाल लगाए गए थे। पूर्व विधायक राकेश कुमार रौशन ने बतलाया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे शिविर से पूर्व निबंधन कराये हुए रोगियों का इलाज करवाने के बाद मुफ्त में दवा भी दी गई । ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के शिविर लगने से गरीबों को बहुत ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है। पैसे के अभाव के कारण जो बाहर मे अपना एवं परिवार के लोगों का इलाज नहीं करवा पाते है। इस तरह का शिविर लगने से उन लोगों को काफी लाभ मिलता है। साथ ही पूर्व विधायक राकेश कुमार रौशन ने कहा स्व० कृष्ण बल्लभ प्रसाद इस क्षेत्र के विधायक थे। और वह हमेशा गरीबों एवं शोषितों के हक लिए आवाज उठाते रहते थे। इस अवसर पर मंजू रौशन, श्रीनिवास शर्मा, रवि सिंह , रानीपुर पंचायत की मुखिया रिंकू देवी, मुखिया युगेश्वर यादव, रंजीत मिस्त्री , पूर्व मुखिया अनील सिंह ,पूर्व जिप सदस्य मिथिलेश यादव, संडा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव,उपेंद्र यादव, एजाज अहमद अधिवक्ता , जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि रंजीत यादव ,मुनेश्वर प्रसाद सिंह , पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र यादव , बब्लू यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
