भेंडा के मनोकामना शिवमंदिर में चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव, तैयारियां जोरों पर

0

रानी सिन्हा की रिपोर्ट

रहुई प्रखंड क्षेत्र के भेंडा गांव स्थित प्रसिद्ध मनोकामना शिवमंदिर में आगामी 13 फरवरी से चार दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद उर्फ गांधी जी, राजेश प्रसाद एवं जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परंपरागत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम दिन 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को भव्य कलश शुभयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भाग लेंगे। इसी दिन 24 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ होगा।

दूसरे दिन 14 फरवरी 2026 को अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद विधिविधान से भगवान सत्यनारायण की पूजा संपन्न कराई जाएगी। तीसरे दिन 15 फरवरी 2026 को संध्या समय शिव बारात निकाली जाएगी तथा रात्रि में शिव विवाह का भव्य आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कार्यक्रम के अंतिम दिन 16 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, वहीं शाम 8 बजे से जागरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *