सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव :बच्चों को ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी जरूरी : डीएम

0
IMG-20260204-WA0004

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर, राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर (नालंदा): पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज सरस्वती वि‌द्या मंदिर हसनपुर में मंगलवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव ‘अंतराग्नि’ मनाया गया। इसका उद्घाटन डीएम कुंदर कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिहार के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह, वि‌द्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री खयालीराम, विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के उपाध्यक्ष डॉ. नन्द किशोर पाण्डेय, अखिल भारतीय शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंधन समिति के सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने अतिथियों का परिचय कराया।

1001229722

डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए बच्चों को ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों से युक्त शिक्षा देना बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्या भारती की संस्कारयुक्त शिक्षा पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार ही राष्ट्र निर्माण का आधार है।

डॉ. मोहन सिंह ने कहा कि छात्रों में सकारात्मक सोच का विकास होना चाहिए। छात्रों द्वारा कार्यक्रम के दौरान स्वागत गीत, गणेश वंदना, बिहार गौरव गीत, संस्कृत गीत, अंग्रेज़ी नाटक, हिंदी नाटक, कत्थक नृत्य सहित अन्य विधा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा के साथ सभी शिक्षक मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *