पावापुरी पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक मौके से फरार

0
IMG-20260202-WA0095

संवाद सूत्र, गिरियक। पावापुरी थाना पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घोसरावा गांव स्थित पुल के समीप से बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। हालांकि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घोसरावा पुल के पास अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक ट्रैक्टर बालू लदे अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस की भनक लगते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

पावापुरी थाना अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि घोसरावा गांव के पुल के समीप से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *