गांधी जयंती पर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने दी श्रद्धांजलि

0
IMG-20251002-WA0110

बिहारशरीफ (नालंदा) : राष्ट महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ की ओर से अनुग्रह नारायण पार्क, गांधी मैदान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर चैंबर के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया आर्थिक प्रतिस्पर्धा और भौतिक प्रगति की ओर तेजी से बढ़ रही है, तब गांधीजी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, ग्राम विकास, आत्मनिर्भरता और भाईचारा – ये गांधीजी के उपदेश हैं, जिन्हें यदि हर नागरिक अपने जीवन में अपनाए तो नालंदा जिला पूरे बिहार के लिए एक आदर्श बन सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि गांधीजी का सत्य और अहिंसा का नारा आज दुनिया के 198 देशों ने अपनाया है और उनकी जयंती विश्व स्तर पर मनाई जा रही है। यह उनके विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता का प्रमाण है।

कार्यक्रम में चैंबर के सचिव डॉ. विपिन सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी ने बिहार की धरती से ही सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी और वह पूरे देश की आज़ादी के लिए प्रेरणा स्रोत बने। आज गांधीजी हर चौक-चौराहे, हर भारतीय नोट और हर भारतीय के दिल में बसे हुए हैं।

इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उमेश गुप्ता, संजय गुप्ता, रंजीत साहू, अवधेश साहू सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!