राजगीर महोत्सव 2024: समीक्षा बैठक और स्थलीय निरीक्षण

0
rajgir mahotsav (2)

श्रीकांत कुण्डलिक खांडेकर, उप विकास आयुक्त, नालंदा की अध्यक्षता में राजगीर महोत्सव 2024 के सफल आयोजन हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजगीर स्थित RICC में पूर्व तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

राजगीर महोत्सव 2024 का मुख्य कार्यक्रम 21, 22 और 23 दिसंबर 2024 को आरआईसीसी और हॉकी मैदान, राजगीर के निकट स्थित खाली भूखंड पर आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में जिला प्रशासन द्वारा कई प्रकार की गतिविधियों का समावेश किया गया है।

rajgir

समीक्षा बैठक में प्रमुख बिंदु: बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई:

  • विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था
  • समारोह स्थल की तैयारी, लाइटिंग, प्रचार-प्रसार
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, स्टॉल
  • कृषि मेला, व्यंजन मेला, महिला महोत्सव
  • सद्भावना मार्च, तांगा और पालकी सज्जा
  • साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और जन सुविधाएं
  • खेल महोत्सव, नुक्कड़ नाटक, आमंत्रण पत्र का वितरण
  • सर्व धर्म मंगलाचरण, वाहन पार्किंग, यातायात व्यवस्था
  • चिकित्सा व्यवस्था, सड़क मरम्मत, विद्युत प्रकाश और लाइटिंग
  • निजी घरों, होटलों और अन्य भवनों का साज सज्जा प्रतियोगिता
  • उद्घाटन और समापन समारोह, पुरस्कार वितरण आदि

सभी संबंधित पदाधिकारियों को इन कार्यों को समय पर पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

gram shree

मुख्य आकर्षण:

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम:
    • 21 दिसंबर 2024: जुबिन नौटियाल (संध्या 05:00 बजे से)
    • 22 दिसंबर 2024: अरुणिता और पवनदीप (संध्या 05:00 बजे से)
    • 23 दिसंबर 2024: मैथिली ठाकुर (संध्या 05:00 बजे से)
    • स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति: 21, 22 और 23 दिसंबर 2024, अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक
  • खेल प्रतियोगिता:
    • 21 दिसंबर 2024 (शनिवार):
      • आउटडोर खेल: कबड्डी (U-17 बालक/बालिका) – आरडीएच स्कूल, राजगीर
      • इंडोर खेल: कराटे (U-17 बालक/बालिका) – आरडीएच स्कूल, राजगीर
    • 22 दिसंबर 2024 (रविवार):
      • आउटडोर खेल: खो-खो (U-17 बालक/बालिका) – आरडीएच स्कूल, राजगीर
      • इंडोर खेल: वुशु (U-17 बालक/बालिका) – आरडीएच स्कूल, राजगीर
    • 23 दिसंबर 2024 (सोमवार):
      • आउटडोर खेल: क्रिकेट (U-17 बालक) – आरडीएच स्कूल, राजगीर
      • इंडोर खेल: ताईक्वाण्डो (U-17 बालक/बालिका) – आरडीएच स्कूल, राजगीर
  • महिला महोत्सव “जहां नारी, वहां विजय”: 21 से 23 दिसंबर 2024 तक, 10:00 बजे से 5:00 बजे तक, स्टेट गेस्ट हाउस मैदान, राजगीर में नृत्य, गायन, क्विज, डिसीजन मेकिंग, कुकिंग, फैंसी ड्रेस, मेहंदी, रैंप वॉक, नाटक आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
  • कुश्ती/दंगल प्रतियोगिता: 22 और 23 दिसंबर 2024 को सिद्धार्थ होटल राजगीर के सामने मैदान में बिहार के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों के पहलवान भाग लेंगे।

उप विकास आयुक्त का दिशा-निर्देश: उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुण्डलिक खांडेकर ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने कर्तव्यों और दायित्वों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित करेंगे ताकि राजगीर महोत्सव 2024 का आयोजन सफल और सुरक्षित रूप से किया जा सके।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा, डिआइओ, डीपीओ आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

cropped 1000399605 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!