बिहारशरीफ में जन सुराज पार्टी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा

0
Screenshot_20250709_082119_WhatsApp

बिहारशरीफ (नालंदा) : जन सुराज पार्टी की एक अहम संगठनात्मक समीक्षा बैठक आज बिहारशरीफ में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा ने की।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक चर्चा हुई। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

1000748801

महासचिव सुभाष कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें चुनाव में एकजुट होकर मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से कार्य करना होगा।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद प्रसाद, पूर्व मेयर दिनेश प्रसाद, संजय कुमार सिन्हा, खुशबु कुमार, कमलेश पासवान, विनोद कुमार, पूनम सिन्हा, संजीव सिंह, उदय सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *