युवा संवाद कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार ने किया युवाओं का मार्गदर्शन, स्वरोजगार को अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

0
IMG-20250601-WA0059

बिहार शरीफ (नालंदा) : बिहारशरीफ स्थित आईएमए हॉल में भारतीय जनता युवा मोर्चा, नालंदा के ज़िला अध्यक्ष विकास कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक आयुष कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।

1000682978

डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि देश में अधिकांश लोग केवल सरकारी नौकरी को ही रोजगार का माध्यम मानते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर वे स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

1000682986 edited scaled

मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं से उनकी समस्याएं लिखित रूप में मांगी और यह आश्वासन दिया कि वे अपने कार्यालय में बैठकर स्वयं उनके साथ समस्याओं के समाधान पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

1000682996 1 edited scaled

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, जिला महामंत्री रीना कुमारी, जिला मंत्री डॉ. आशुतोष कुमार, अनुग्रह नारायण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, मणिकांत पासवान, ललन कुमार पासवान, नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार, अविनाश कुमार, अमित शान सिंह, नीरज कुमार डब्ल्यू, गोपाल चौरसिया, विपीन कुमार, संजय मुखिया, सूरज कुमार, रेणु सिंह, खुशबू देवी सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवाओं में आत्मविश्वास और नई दिशा में सोचने की प्रेरणा स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *