राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम मे वैश्य समाज और व्यवसायिक संघ का सहयोग

0
IMG-20250219-WA0089

राजगीर (नालंदा): नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन राजगीर के कन्वेंशन हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माननीय तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से पंचायत अध्यक्षों से संवाद किया और संगठन की मजबूती को लेकर फीडबैक लिया। यह पहली बार था जब पार्टी संगठन के सबसे निचले स्तर (पंचायत अध्यक्षों) से प्रत्यक्ष बातचीत कर रही थी। तेजस्वी यादव ने 2025 में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनाने की प्रतिबद्धता जताई और कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से जुटने का आह्वान किया।

वरिष्ठ नेताओं ने किया तेजस्वी यादव का सम्मान

राजद के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार अकेला ने तेजस्वी यादव को भगवान बुद्ध की प्रतिमा, पुस्तक और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ठेला और फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग ज़ोन बनाए जाने पर अपने विचार व्यक्त किए।

इससे पूर्व, तेजस्वी यादव ने राजगीर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर उनके साथ इस्लामपुर विधायक राकेश रोशन, वरिष्ठ नेता अनिल कुमार अकेला, पूर्व विधायक पप्पू खान और राजू जी उपस्थित थे।

वैश्य समाज और व्यवसायिक संघ का सहयोग

कार्यक्रम में वैश्य समाज के नेता एवं राजद कार्यकर्ता उमेश गुप्ता, संजय गुप्ता उर्फ़ साधू जी, मुकेश मोदी और नालंदा जिला खुदरा व्यावसायिक संघ के जिलाध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता ने सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया।

यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती और 2025 के चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

1000440444 2

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *