तुंगी निवासी 86 वर्षीय गुलाब देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बिहारशरीफ। पूर्व मुखिया हरिहर ठाकुर की पत्नी 86 वर्षीय गुलाब देवी तुंगी का निधन हो गया। वे हृदय रोग से पीड़ित थीं और उनका इलाज बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार तथा गांव में शोक की लहर फैल गई।
गुलाब देवी अपने पुत्र शिक्षक अजय कुमार के साथ सर्वोदयनगर में निवास कर रही थीं। परिजनों के अनुसार अजय कुमार ने अपनी माता की सेवा में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कोई कसर नहीं छोड़ी। ग्रामीणों ने उन्हें “श्रवण पुत्र” की संज्ञा देते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की।
अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं परिजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुखाग्नि उनके तृतीय पुत्र अविनाश कुमार उर्फ जोगी ठाकुर ने दी।
शोकसभा में अविनाश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, पौत्र आयुष, पीयूष, डायमंड, गोलू, नाती अंकित सहित ग्रामीणों में संजीव सिंह, सतेंद्र सिंह, चंद्रिका सिंह, प्रभु ठाकुर, प्रेमचंद, ज्ञानचंद, श्रीचंद, अर्जुन मांझी, विजय सिंह, शंकर ठाकुर, सुरेश ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
