नालंदा में डीएम ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्रों को दवा खिलाकर हुई शुरुआत

0
IMG-20260210-WA0036

बिहारशरीफ (नालंदा)। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (एमडीए) की औपचारिक शुरुआत मंगलवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मॉडल अस्पताल से की। इस अवसर पर डीएम ने बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्रों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान दो चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 10 फरवरी से 24 फरवरी तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवा वितरण करेंगे, जबकि दूसरे चरण में 25 से 27 फरवरी तक बूथ स्तर पर कैंप लगाकर दवा दी जाएगी।

जिले के सभी 11 प्रखंडों में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 18 लाख से अधिक लोगों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 847 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें कुल 1,694 स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दवा खाली पेट न लें और अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

1001244331

मौके पर स्कूल के निदेशक मनीष कुमार गौतम ने कहा कि इस दवा के सेवन से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। सरकार द्वारा यह दवा घर-घर पहुंचाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मॉडल अस्पताल में स्थापित एआई कैमरे एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में डीडीसी, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित कई वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *