लायंस क्लब ऑफ नालंदा ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 200 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज
बिहारशरीफ (नालंदा)। मगध हेल्थ केयर, कागजी मोहल्ला बिहारशरीफ में लायंस क्लब ऑफ नालंदा द्वारा हर माह की भांति नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉक्टर विरमनी कुमार के नेतृत्व में किया गया।
शिविर में सामान्य रोगों के अलावा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायराइड, लिवर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई गई। इस दौरान करीब 200 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन प्रो. संजय कुमार, सचिव लायन राज रोशन, लायन मनीष कुमार गुप्ता, लायन डॉ. विरमानी प्रसाद, लायन दिवाकर सिंह, जोनल चेयरपर्सन रवि शंकर कुमार गुप्ता, लायन विवेक कुमार, लायन राकेश कुमार बरनवाल, रीजनल चेयरपर्सन रवि किशोर बरनवाल सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
बताया गया कि लायंस क्लब ऑफ नालंदा पिछले चार वर्षों से प्रत्येक माह की 4 तारीख को नियमित रूप से इस तरह का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता आ रहा है, जिससे आसपास के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।
