सेवा संवाद समाधान व जनता दरबार मामलों की हुई गहन समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

0
IMG-20260221-WA0067

नालंदा। जिला मुख्यालय में अपर समाहर्ता राजीव रंजन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सेवा संवाद समाधान से संबंधित विषयों पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नालंदा जिला अंतर्गत सभी अंचल कार्यालयों के प्रधान लिपिकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान सेवा संवाद समाधान एवं जिला जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही ई-मापी, अतिक्रमण, सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी वाद, टोपोलैंड, सरकारी भूमि, धार्मिक न्यास एवं अतिक्रमण से जुड़े मामलों सहित विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक विषयों पर प्रगति की जानकारी ली गई।

1001269990

समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सेवा संवाद समाधान और जिला जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर से प्राप्त सभी निर्देशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को प्रधान लिपिकों के साथ कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और कार्य संस्कृति में सुधार सुनिश्चित हो सके।

बैठक में जिला के सभी अंचलों के प्रधान लिपिक एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *