रामचंद्रपुर स्थित कुशवाहा छात्रावास में होली मिलन समारोह, परंपरागत होली गायन से गूंजा परिसर

0
IMG-20260303-WA0008

अमर वर्मा की रिपोर्ट,

बिहारशरीफ। स्थानीय रामचंद्रपुर स्थित कुशवाहा छात्रावास में कुशवाहा शाक्य सभा न्यास ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के सैकड़ों गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव डॉ. चंदेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज की इलेक्ट्रॉनिक दुनिया में लोग पारंपरिक लोकगायन और सांस्कृतिक विधाओं को भूलते जा रहे हैं। यहां आयोजित पारंपरिक होली गायन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को हर हाल में संरक्षित रखना चाहिए।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ. दिनानाथ वर्मा ने देशवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पावन पर्व है। यह रंगों का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए तथा समाज के सभी वर्गों में सामाजिक सद्भाव बना रहे।

अध्यक्ष संजय कुमार आजाद ने कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक पद्धतियों को संजोकर रखना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए गए, जिन पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। समारोह के दौरान होली पर बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों का भी सभी ने आनंद लिया।

इस अवसर पर डॉ. राजीव नयन, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. विपिन कुमार वर्मा, ईं. विपिन कुमार, डॉ. रत्नेश अमन, संजय मेहता, डॉ. रणवीर कुमार वर्मा, आनंद वर्मा, संजय कुशवाहा सहित कुशवाहा समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सामाजिक एकता का संदेश देकर समाप्त हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *