“तत्पर बिहारशरीफ” अभियान के तहत 99 शिकायतों का 4 घंटे में निष्पादन

0
kachra

शिकायत से समाधान तक त्वरित सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम की प्रभावी पहल

बिहारशरीफ। नगरवासियों को बेहतर, त्वरित एवं प्रभावी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा “तत्पर बिहारशरीफ-शिकायत से समाधान तक” अभियान की शुरुआत 27 अगस्त 2026 को की गई। अभियान के प्रथम चरण में विशेष रूप से कूड़ा जमाव एवं कूड़ा उठाव से संबंधित शिकायतों का अधिकतम चार घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

अभियान के तहत 27 अगस्त से 06 सितंबर 2026 तक कूड़ा उठाव एवं कूड़ा जमाव से संबंधित कुल 99 शिकायतें नगर निगम को प्राप्त हुईं। नगर निगम की टीम ने सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित चार घंटे की समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया।

शिकायतों के त्वरित निष्पादन की निगरानी के लिए नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों तथा उनके निष्पादन की स्थिति का प्रतिदिन गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। इससे अभियान की प्रभावी निगरानी के साथ-साथ कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है।

नगर आयुक्त, बिहारशरीफ नगर निगम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि “तत्पर बिहारशरीफ” अभियान के तहत प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निर्धारित चार घंटे की टाइमलाइन के भीतर अनिवार्य रूप से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का भी निर्देश दिया गया है।

नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कूड़ा जमा होने या कूड़ा उठाव से संबंधित कोई समस्या है, तो इसकी सूचना “तत्पर बिहारशरीफ” अभियान के माध्यम से नगर निगम तक पहुंचाएं। नगर निगम द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *