स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जन्मदिन पर हरनौत के कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
हरनौत – बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उनके जन्मदिन के अवसर पर हरनौत प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, कोलाबा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि सह युवा जदयू के प्रदेश सचिव इंजीनियर रविशंकर, जदयू हरनौत के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अरविंद सिंह, संजय कांत सिन्हा,रोहित सिंह, रौशन कुमार समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।

लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिससे आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के नेतृत्व में बिहार का स्वास्थ्य विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और जनकल्याण की योजनाएं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगी। जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
