नगरनौसा में चोरी की कोशिश CCTV में कैद, ताला काटने के औजार के साथ घर में घुसने का प्रयास, वीडियो वायरल

0
WhatsApp Image 2026-07-14 at 6.18.42 AM

नगरनौसा (नालंदा)। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के तीन लोदीपुर गांव में चोरी की कोशिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक संदिग्ध युवक चेहरे को कपड़े से ढके हुए घर में घुसने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी के हाथ में ताला काटने वाला औजार था और वह घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि उसकी यह कोशिश सफल नहीं हो सकी और वह बिना घटना को अंजाम दिए वहां से फरार हो गया।

पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं नगरनौसा थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *